Sharda Sinha: छठ पूजा के गानों की मशहूर गायिका ने छठ त्योहार के पहले ही दिन अंतिम साँस ली

Sharda Sinha: छठ पूजा के गानों की मशहूर गायिका ने छठ त्योहार के पहले ही दिन अंतिम साँस ली
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2024-11-06 02:30:03

पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। शारदा सिन्हा ने मंगलवार देर शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा के निधन ने भोजपुरी संगीत जगत में शोक की लहर ला दी। शारदा सिन्हा को उनके छठ के गीतों के लिए जाना जाता है। छठ त्योहार के पहले ही दिन शारदा सिन्हा ने आखिरी सांस ली है। शारदा सिन्हा के निधन से 1 दिन पहले ही उनका छठ गीत रिलीज हुआ था। इस गाने पर 1 ही दिन में 2 लाख से ज्यादा व्यूज भी हासिल हो चुके हैं। 

शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद बेटे अंशुमान सिन्हा ने कहा, 'आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है । मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।'