धूल भरी आंधी ने मुंबई में मचाई तबाही, 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरा, देखे तस्वीरे

धूल भरी आंधी ने मुंबई में मचाई तबाही, 100 फीट लंबा होर्डिंग गिरा, देखे तस्वीरे
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2024-05-14 06:46:32

मुंबई में सोमवार को इस सीजन की पहली बारिश के साथ तेज धूल भरी आंधी चली। इस आंधी-तूफान की वजह से घाटकोपर इलाके में तबाही मच गई। घाटकोपर में एक 100 फीट लंबा होर्डिंग उखड़ गया। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हो गए।


घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। उधर मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोका गया। हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बताया कि तूफान के दौरान 15 उड़ानों में बदलाव किया गया। इसके बाद शाम 5:03 बजे हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हो पाया।

मुंबई पुलिस ने होर्डिंग गिरने के बाद ईगो मीडिया के मालिक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मकान मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 338 और 337 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पंतनगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच की जा रही है। 


हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने से हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर वह बेहद दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

ये भी पढ़े :- 

आप JHBNEWS हिंदी को यहां सोशल मीडिया पर फ़ॉलो कर सकते हैं

  • फेसबुक पर JHBNEWS हिंदी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
  • यहां इंस्टाग्राम पर JHBNEWS हिंदी को फॉलो करें।
  • यूट्यूब पर JHBNEWS हिंदी वीड़ियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
  • JHBNEWS हिंदी को ट्विटर पर फ़ॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
  • हमारे WHATSAPP पर JHBNEWS हिंदी से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।