Surat : भारत- पाक तनाव के बीच सूरत के समुद्री तटों पर हाई अलर्ट
गुजरात: हाल ही में सूरत शहर पुलिस ने समुद्री तटों की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील डुमस, हजीरा, इच्छापोर एवं अन्य तटीय क्षेत्रों में SOG (स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप), लोकल पुलिस और मरीन पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया है।
इन उपायों का मुख्य उद्देश्य समुद्री मार्ग से होने वाली अवैध घुसपैठ, ड्रग्स की तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों को रोकना है। समुद्री पट्टी भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ी हुई है, इसलिए इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुरक्षा न हो, इसके लिए पुलिस विभाग सतर्क हो गया है।
चेकिंग के दौरान समुद्र में चलने वाली बोट, मछुआरों की झोपड़ियां और तट पर घूमने वाले पर्यटकों की पहचान और चिकित्सा जांच की जा रही है। हर बोट का पंजीकरण नंबर, चालक दल के सदस्यों की जानकारी और उनके आने का उद्देश्य पूरी तरह से जांचा जा रहा है।
सूरत शहर के पुलिस आयुक्त यह घोषणा की है कि ऐसे चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलते रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी आम नागरिकों से तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।
इन कदमों से सूरत के समुद्री इलाकों में शांति, कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।