सूरत : अवैध गैस रिफिलिंग के दुकानों पर छापेमारी, 50 से अधिक गैस सिलेंडर जप्त, 8 गिरफ्तार

सूरत शहर में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सचिन जीआईडीसी पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापे मारकर 8 मामले दर्ज किए और कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
कैसे हुई कार्रवाई?
सूत्रों के मुताबिक, सूरत के सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में कई स्थानों पर गैस सर्विस की आड़ में अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था। यह गतिविधि लोगों की जान-माल के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी। पुलिस को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली, तुरंत 4 अलग-अलग टीमें बनाई गईं। इसके बाद, एक साथ 8 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई और 8 दुकानदारों को गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से रिफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
कितना सामान जब्त हुआ?
पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनियों के कुल 52 गैस सिलेंडर (भरे और खाली दोनों), 8 गैस रिफिलिंग मशीनें, 8 इलेक्ट्रिक वज़न कांटे और 8 गैस भरने वाले वाल्व सहित कुल ₹1,07,750 मूल्य का सामान जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- घनश्याम कुमार दुलारचंद सिंह (32 वर्ष)
- सतीश कुमार रामकिशोर शाडु (25 वर्ष)
- मुलचंद शोहनलाल खटीक (25 वर्ष)
- सरवन कुमार श्यामबाबू शाहु (24 वर्ष)
- पवन कुमार समरथलाल जैन (46 वर्ष)
- नारायण मगनाखारोल (24 वर्ष)
- रमन कुमार जयकुमार भगत (31 वर्ष)
- शभुम गोविंद पात्रा (19 वर्ष)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग 8 मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।