Union Budget 2025: जानिए 8 बजट, 8 साड़ियों की खास कहानी! कभी लाल-कभी पीली हर बजट में हर कलर में दिखीं वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन मधुबनी कला की साड़ी पहनी है। ये साड़ी पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को श्रद्धांजलि देने के लिए पहनी हैं। जब वित्त मंत्री मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच बढ़ाने के लिए मधुबनी गईं, तो उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई। दुलारी देवी ने वित्त मंत्री को साड़ी भेंट की और बजट के दिन इसे पहनने के लिए कहा। आज वह उसी साड़ी में नजर आ रही है। साल 2019 से लेकर अब तक संसद में आम बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर बार अलग-अलग साड़ियां पहनी। तस्वीरों में देखे
साल 2024 में जब उन्होंने अंतरिम बजट पेश किया था, तब उन्होंने नीले रंग की टसर सिल्क हैंडलूम साड़ी पहनी थी। यह बंगाल के कांथा सिल्क कपड़े में थी, और ब्लू इकोनॉमी से जुड़ी घोषणाओं के साथ उनका यह लुक काफी चर्चित रहा।
निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को अपना 7वां बजट पेश किया। उन्होंने ऑफ-व्हाइट मंगलगिरी साड़ी पहनी, जिसमें मैजेंटा और गोल्डन बॉर्डर था। यह आंध्र प्रदेश की पारंपरिक साड़ी थी, और खास बात यह रही कि उन्होंने बजट में आंध्र प्रदेश के लिए विशेष वित्तीय सहायता की घोषणा भी की।
साल 2023 में वित्त मंत्री ने लाल रंग की टेम्पल बॉर्डर वाली इलकल सिल्क साड़ी पहनी थी। यह कर्नाटक की पारंपरिक साड़ी थी और उन्होंने इस बजट में कर्नाटक के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। लाल रंग को संकल्प, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है।
वित्त मंत्री ने 2022 में ओडिशा की पारंपरिक बोमकाई साड़ी पहनी थी। कॉफी और कत्थई रंग की इस साड़ी को स्थिरता और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह साड़ी ओडिशा के गंजम जिले की हथकरघा कला का एक अनूठा नमूना थी।
वित्त मंत्री ने 2021 मेंउन्होंने लाल बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। यह साड़ी हैदराबाद के पोचमपल्ली गांव की हथकरघा कारीगरी का हिस्सा थी और इसके अनूठे पैटर्न के लिए जानी जाती है।
बजट 2020 के दौरान निर्मला सीतारमण ने पीली सिल्क की साड़ी पहनी थी। पीला रंग आनंद और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, और यह भारतीय समृद्धि व संस्कृति को दर्शाता है।
अपने पहले बजट भाषण के दौरान 2019 में, उन्होंने गुलाबी रंग की मंगलगिरी साड़ी पहनी थी, जिसका बॉर्डर सुनहरे रंग का था। गुलाबी रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक है। इस बजट में उन्होंने देश के हथकरघा और कढ़ाई उद्योग को बढ़ावा देने वाली कई घोषणाएं की थीं।
आप JHBNEWS हिंदी को यहां सोशल मीडिया पर फ़ॉलो कर सकते हैं