सूरत में राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ और महाप्रसाद का आयोजन

सूरत में राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर सुंदरकांड पाठ और महाप्रसाद का आयोजन
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-01-22 20:16:21

सूरत शहर के गोड़ादरा विस्तार बजरंग सेना द्वारा राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर सुन्दरकांड एवं महाप्रसाद आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम भक्तों ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति को प्रकट करने के लिए सुंदरकांड पाठ और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया है।


गोड़ादरा नहर सब्जी मण्डी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सुंदर कांड पाठ से हुई, जिसमें भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुंदर कांड, रामचरितमानस का वह अध्याय है जो भगवान श्रीराम की महानता, हनुमान जी की निष्ठा और भक्ति का प्रतीक है। हजारो की संख्या में भक्तों ने सामूहिक रूप से इस पाठ में भाग लेकर अपने हृदय को भगवान श्रीराम की कृपा से भर लिया। पाठ के दौरान मंदिर प्रांगण भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से गूंज उठा।

गोड़ादरा नहर सब्जी मण्डी में सुंदरकांड पाठ के पश्चात भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। महाप्रसाद में हजारो भक्तों ने भगवान के प्रसाद का आनंद लिया। भोग के रूप में खिचड़ी परोसे गए। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का प्रयास है। यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने और सामूहिक रूप से धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का एक आदर्श अवसर बन गया। राम मंदिर की वर्षगांठ पर इस प्रकार का आयोजन न केवल धार्मिक महत्त्व को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक समरसता और उत्सवधर्मिता का भी प्रतीक है।