Indian Railways: एक ही दिन में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया ट्रेन से सफ़र, बना नया रिकॉर्ड

भारत में रोजाना लाखों यात्री ट्रेन से यात्रा करते हैं। कई बार यह संख्या एक करोड़ के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। अब इस श्रेणी में भारतीय रेलवे ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय रेलवे ने 4 नवंबर 2024 को एक ही दिन में 3 करोड़ से अधिक यात्रियों को यात्रा कराकर इतिहास रचा है। भारतीय रेलवे के लिए यह नया रिकॉर्ड बनाने में यात्रियों की यह संख्या महत्वपूर्ण है। मंत्रालय ने इसे देश के परिवहन इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है। यह उपलब्धि, जो भारत के त्योहारों के मौसम की चोटी के समय के साथ मेल खाती है, भारतीय रेलवे के विशाल परिचालन स्तर और कार्यक्षमता को दर्शाती है, क्योंकि लाखों लोगों ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के लिए यात्रा की।
भारतीय रेलवे ने 4 नवंबर 2024 को एक ही दिन में 3 करोड़ से अधिक यात्रियों का परिवहन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। रेलवे मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस जानकारी को साझा किया है। 4 नवंबर को, भारतीय रेलवे ने रिकॉर्ड 180 लाख उपनगरीय यात्रियों और 120.72 लाख गैर-उपनगरीय यात्रियों का परिवहन किया, जिसमें 19.43 लाख आरक्षित यात्री और 101.29 लाख अनारक्षित यात्री शामिल थे। यह संख्या 2024 में एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों की है। यानी भारतीय रेलवे ने 4 नवंबर 2024 को एक ही दिन में 3 करोड़ से अधिक यात्रियों को यात्रा कराकर इतिहास रचा है।
देश के परिवहन इतिहास में यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस वर्ष त्योहारों के सीजन में 1 अक्टूबर से 5 नवंबर 2024 के दौरान, भारतीय रेलवे ने पिछले छत्तीस दिनों में 4,521 विशेष ट्रेनों में 65 लाख यात्रियों को यात्रा कराकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इन अतिरिक्त सेवाओं ने चल रहे दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह त्योहारों के समय बढ़ती मांग को पूरा कर सके और यात्रा को सभी के लिए अधिक सुविधाजनक बनाए।
ભારતીય રેલવે બનાવ્યો નવો ઐતિહાસીક રેકોર્ડ
— DD News Gujarati (@DDNewsGujarati) November 8, 2024
4 નવેમ્બર 2024ના દિવસે ટ્રેનમાં 3 કરોડથી વધુ મુસાફરોએ કર્યો પ્રવાસ
રલવે મંત્રાલયે આ રેકોર્ડને દેશના પરિવહન ઈતિહાસમાં ઐતિહાસીક ઉપલબ્ધી ગણાવી pic.twitter.com/I6eawliKUH