Diwali 2024: देशभर में मनाया जाएगा आज दिवाली का पावन त्योहार, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली का त्योहार आज 31 अक्टूबर 2024 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन धार्मिक उत्सव तो होता ही है साथ ही सामाजिक मेलजोल के लिए भी इस त्योहार को बेहद शुभ माना जाता है।
हिंदू धर्म में दीपावली सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना गया है। देशभर में दिवाली का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। दिवाली पर घरों को विशेष रूप से रोशनी और दीयों से सजाया जाता है और अमावस्या की रात को धन, सुख और समृद्धि के देवी माता लक्ष्मी की पूजन-अर्चना होती है। धार्मिक मान्यता है कि दिवाली की रात माता लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर आती हैं और जिन घरों में अच्छी साफ-सफाई, सजावट और पूजा-पाठ होता है वहां पर आकर निवास करती हैं।
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजन मुहूर्त: पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 6 बजकर 16 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 05 बजकर 36 मिनट से रात्रि लगभग 8 बजकर 30 मिनट तक
वृषभ काल: शाम 6 बजकर 32 मिनट से रात्रि 8 बजकर 32 मिनट तक