Dhanteras 2024: धनतेरस पर आज क्या है खरीदारी और पूजा का शुभ मुहूर्त
धनत्रयोदशी का पर्व जिसे धनतेरस के नाम भी जाना जाता है। धनतेरस के साथ पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व आज से शुरू हो गए हैं। देशभर में धनतेरस और दिवाली की धूम आने वाले दिनों में रहती है।
यह त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि जो देवताओं के वैद्य माने जाते हैं उनकी पूजा होती है। इससे अलावा धनत्रयोदशी पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की भी पूजा विधि-विधान के साथ होती है। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और पीतल के बर्तनों की खरीदारी की जाती है।
धनतेरस तिथि, पूजा और खरीदारी शुभ मुहूर्त
पांच दिनों का दीपोत्सव का त्योहार धनत्रयोदशी के साथ आरंभ हो जाता है। इस साल कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत, मंगलवार, 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगी, जिसका समापन अगले दिन यानी 30 अक्तूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा और इसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी।