हरियाणा CM: इस दिन नायाब सिंह ले सकते है सीएम पद की शपथ, जाने
Anjali Singh
JHBNEWS टीम,सूरत
2024-10-09 09:58:25
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं और भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा की जीत के बाद ही सीएम कौन बनेगा, ये भी लगभग तय हो चुका है। हरियाणा के अगले सीएम नायब सिंह सैनी ही होंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बढ़ोली और नायब सैनी आज दिल्ली जा रहे हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 12 तारीख़ विजय दशमी के दिन नायब सैनी सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।