देश भर में पहुंचा मानसून: इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, और यह रेड अलर्ट, जानिए आपके राज्य का हाल
पहले गर्मी से सभी लोग परेशान थे। अब बारिश से थोड़ी राहत तो मिली पर यही बारिश कई राज्यों के लिए परेशानी भी बन सकती है। भारी बारिश और जल भराव से परेशान दिल्ली के लोगों को राहत मिलने के आसार कम है।
मौसम विभाग ने शनिवार (29 जून) को भी राज्य में भारी बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली के अलावा 22 अन्य राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई गई है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बहुत ज्यादा बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
इतना ही नहीं दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। जबकि कई शहरों में मौसम साफ भी हो सकता है।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
भारी बारिश के चलते मोसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, गोवा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, असम, मेघालय, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।