Surat: DGVCL के कार्य के कारण 4 जून को इन इलाकों में सप्लाई होगी प्रभावित, देखें लिस्ट
सूरत महानगरपालिका के हाइड्रोलिक विभाग द्वारा शहर में जलापूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर रखरखाव और तकनीकी उन्नयन के कार्य किए जाते हैं। इसी क्रम में 4 जून, गुरुवार को लिम्बायत ज़ोन स्थित गोडादरा जल वितरण केंद्र पर दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (DGVCL) द्वारा 22 केवी विद्युत आपूर्ति लाइन पर आरएमयू (रिंग मेन्स यूनिट) स्थापित करने और उसे चालू करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा असर
गोडादरा जल वितरण केंद्र पर 22 केवी बिजली आपूर्ति लाइन पर आरएमयू इंस्टॉलेशन का कार्य सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से जलापूर्ति व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा। लिम्बायत क्षेत्र की ओवरहेड टंकियों से जुड़े कई आवासीय इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रह सकती है या कम दबाव से पानी मिलने की संभावना है।
इन क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी प्रभावित
महानगरपालिका के अनुसार आस-पास नगर, खोडियार नगर, महाराणा प्रताप सोसायटी, प्रियंका-3 एवं 4, नीलकंठ नगर, देवी दर्शन, ऋषि नगर, प्रियंका मेगा सिटी, धीरज नगर भाग-1 और 2, शिव पार्क, पटेल नगर, शिवसागर, सुडा आवास, गोडादरा गांव तल, मानसरोवर सोसायटी, वृंदावन, इंद्रलोक, स्वामीनारायण नगर, कृष्णा पार्क, शामला धाम, रघुवीर रो-हाउस और लक्ष्मीनारायण सोसायटी सहित कई इलाकों में जल वितरण पर सीधा असर पड़ेगा।
बहुमंजिला आवासीय परियोजनाओं में भी होगी परेशानी
इसके अलावा गुरु नगर सोसायटी, वीर दर्शन, हरे कृष्णा, वृंदावन, नंदनवन, प्रियंका सिटी प्लस, जे.बी. नगर, लक्ष्मी पार्क तथा स्काय व्यू हाइट्स, स्कायलोन हाइट्स और सैफायर-8 जैसे बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्ट्स में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है।
महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से पानी का संग्रह कर लें और सहयोग करें।