वीडियो: भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक टैरिफ डील, NDA MPs ने पार्लियामेंट परिसर में किया PM MODI का सम्मान
भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को NDA MPs ने पार्लियामेंट परिसर में सम्मानित किया। इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि लोग आलोचना कर रहे थे लेकिन हमने सब्र रखा और इसके अच्छे नतीजे मिले हैं।
आपको बता दे कि PM मोदी ने NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में कहा कि सभी MPs का सदन में मौजूद रहना और चर्चा में हिस्सा लेना ज़रूरी है। जनता के बीच जाकर उन्हें बजट की उपलब्धियों के बारे में बताएं। PM मोदी ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील से माहौल बेहतर हुआ है। अब मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने की हमें कोशिश शुरू करनी चाहिए।
बजट के बारे में लोगों को जागरूक करना: बजट की उपलब्धियों के साथ जनता के बीच जाएं और उन्हें इसकी डिटेल बताएं। यह बजट अगले 25 सालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
मैन्युफैक्चरिंग पर ज़ोर: US ट्रेड डील से देश में अच्छा माहौल बना है। अब मैन्युफैक्चरिंग बढ़ानी चाहिए और क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने चाहिए।
ग्लोबल ऑर्डर: PM ने कहा कि Covid के बाद वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है और आज यह भारत के फेवर में हो रहा है।
9 देशों ने भारत पर भरोसा जताया है: किरेन रिजिजू
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मोदी की लीडरशिप में भारत ने यूरोपियन यूनियन, UAE, मॉरिशस, ऑस्ट्रेलिया, UK, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। यह कोई आम अचीवमेंट नहीं है; यह दुनिया में भारत के बढ़ते कद का नतीजा है। अभी एक हफ्ते पहले ही इंडिया-यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हुआ था और अब अमेरिका के साथ भी एग्रीमेंट साइन हुए हैं। जिसमें टैरिफ में कमी का ऐलान भी शामिल है। जिससे सांसदों में काफी उत्साह था।
अमेरिका के साथ ऐतिहासिक डील
टैरिफ में कमी: प्रेसिडेंट ट्रंप ने तुरंत प्रभाव से भारतीय सामानों पर टैरिफ रेट 25% से घटाकर 18% करने का ऐलान किया है। ट्रंप ने इस कदम को PM मोदी के लिए दोस्ती और सम्मान का सिंबल बताया है।
ग्लोबल शांति: प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप की लीडरशिप की तारीफ की है और इसे ग्लोबल शांति, स्टेबिलिटी और खुशहाली के लिए ज़रूरी बताया है।
पॉलिटिकल स्वीकृति : PM ने बताया कि देश भर में 50% से ज़्यादा छोटी पार्टियां अब NDA में शामिल हो रही हैं, जो हमारी पॉलिटिकल आइडियोलॉजी की स्वीकृति दिखाता है।
आज वर्ल्ड ऑर्डर भारत के फेवर में है
PM मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि वर्ल्ड ऑर्डर बदल रहा है। कोविड के बाद यह दिख रहा है और आज वर्ल्ड ऑर्डर भारत के फेवर में हो रहा है। PM ने केरल के राज्यसभा MP सदानंद मास्टर का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह एक एक्टिविस्ट का बलिदान है कि उसका पैर काटना पड़ा। PM ने यह भी कहा कि यह बजट अगले पच्चीस सालों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, MPs को जाकर जनता को यह बताना चाहिए।