जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के बीच भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता
Khushbu Rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2026-02-02 16:05:07

Jammu & Kashmir :  पिछले कुछ दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोग प्रभावित हुए हैं। अब जम्मू-कश्मीर से भूकंप की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह-सुबह कश्मीर घाटी इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

आपको बता दें कि जैसे ही कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके महसूस हुए, बारामूला में लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकलने लग गए। हालांकि, इस भूकंप अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप की तीव्रता कितनी थी?

जम्मू-कश्मीर में सोमवार सुबह-सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 दर्ज की गई है। यह भूकंप 2 फरवरी, 2026 को सुबह 5:35 बजे आया था। भूकंप का केंद्र इलाके के हंजीवेरा में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है और प्रशासन स्थिति पर नज़र रख रहा है। 

कश्मीर में हाड़ कपा देने वाली ठंड

जम्मू-कश्मीर में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में भूकंप ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, क्योंकि कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह-सुबह घरों से बाहर निकलने को

मजबूर हो गए।