ट्रंप ने दुनिया भर के देशों को 'धमकाया', क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों पर अमेरिका लगाएगा भारी टैरिफ

ट्रंप ने दुनिया भर के देशों को 'धमकाया', क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों पर अमेरिका लगाएगा भारी टैरिफ
khushbu Rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2026-01-30 14:28:11

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को एक और नई धमकी दे दी है.डोनाल्ड ट्रंप ने अब कैरिबियाई देश क्यूबा के खिलाफ इकोनॉमिक वॉर छेड़ दिया है। ट्रंप ने एक सख्त ऑर्डर पर साइन किए हैं, जिसके तहत क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों पर भारी टैरिफ और बैन लगाने की चेतावनी दी है कि अगर कोई भी देश क्यूबा को तेल सप्लाई करेगा तो उसके पर टैरिफ लगाया जायगा।

ट्रंप का सख्त ऑर्डर और 'जीरो' सप्लाई पॉलिसी

डोनाल्ड ट्रंप ने 'इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट' के तहत क्यूबा के खिलाफ एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया हैं। ट्रंप ने अपने 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर साफ शब्दों में पोस्ट किया है,और कहा है कि "क्यूबा को अब और तेल या पैसा नहीं जाएगा - ZERO!"। इस ऑर्डर में क्यूबा की कम्युनिस्ट सरकार को अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के लिए बड़ा खतरा बताया गया है। ट्रंप का आरोप है कि क्यूबा, ​​रूस, चीन और ईरान जैसे दुश्मन देशों के साथ मिलकर हमास और हिजबुल्लाह जैसे आतंकवादी संगठनों को सपोर्ट कर रहा है।

क्या मेक्सिको को भी झुकना पड़ा?

ट्रंप के ऑर्डर का असर तुरंत देखने को मिला है। मेक्सिको ने क्यूबा को तेल की सप्लाई कुछ समय के लिए रोक दी है। मेक्सिको की प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबाम ने यह जानकारी दी और कहा कि यह फैसला किसी अमेरिकी दबाव में नहीं लिया गया है , बल्कि मौजूदा ज़रूरतों के हिसाब से लिया गया है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि मेक्सिको ने यह कदम अमेरिका के संभावित टैरिफ के डर से उठाया है, क्योंकि मेक्सिको पहले क्यूबा की तेल ज़रूरतों का 44% हिस्सा देता था। जिसे अब अस्थायी रूप से रोक दिया गया है.