LPG से लेकर पान मसाला और सिगरेट तक... 1 फरवरी से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव

LPG से लेकर पान मसाला और सिगरेट तक... 1 फरवरी से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव
khushbu Rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2026-01-29 13:30:08

अब कुछ दिनों में ही जनवरी का महीना खत्म होने वाला है  और फरवरी महीने की शुरुआत होने वाली है. बदलते महीने के साथ बदलवा भी देखा जाता है और ये बदलाव आम जनता की जेब पर पड़ता है. आपको बता दे की ये महीना कई बदलाव लेकर आने वाला है. एक तरफ जहां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी होंगी, जो सीधे घर के खाना बनाने के बजट से जुड़ी हैं, वहीं दूसरी तरफ पान मसाला और सिगरेट के शौकीनों को बड़ा झटका लगेगा। तो चलिए जानते हैं ऐसे 5 बड़े बदलावों के बारे में जो 1 फरवरी, 2026 से लागू होने जा रहे हैं।

पहला : बैंक की छुट्टियां

फरवरी महीने की शुरुआत छुट्टियों से हो रही है और अगर अगले महीने में आपको बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। दरसल, रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड की गई लिस्ट के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती जैसे मौकों पर करीब 10 दिन की छुट्टियां घोषित की गई हैं, जिसमें सात दिन की साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है। इसलिए अगर आप बैंकिग काम के  लिए जा रहे है तो आप पहले छुटियों की लिस्ट जरूर देखे नहीं तो आपको धका खाना पड़ सकता है.

दूसरा :  LPG सिलेंडर की कीमतें

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं और 1 फरवरी, 2026 को LPG की नई कीमतें भी जारी की जाएंगी। बजट के दिन जारी होने वाली इन कीमतों पर देश की नज़र रहेगी और लोगों को उम्मीद है कि इस बार 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। आपको बता दें कि 19 kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में काफी समय से बदलाव हो रहा है और 1 जनवरी को राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये कम होकर 1804 रुपये हो गई थी। तो उम्मीद की जा रही है की 14 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो.

तीसरा : पान मसाला और सिगरेट पर एक्स्ट्रा टैक्स

तीसरे बदलाव की बात करें तो यह पान मसाला और सिगरेट पसंद करने वालों के लिए झटका है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 फरवरी 2026 से देश में तंबाकू प्रोडक्ट्स और पान मसाला पर ज़्यादा टैक्स लगेंगे। सरकार ने GST कंपनसेशन सेस की जगह नई एक्साइज ड्यूटी और सेस को नोटिफाई किया है। लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक, तंबाकू और पान मसाला पर नया टैक्स लागू GST रेट्स के अलावा लगाया जाएगा। पान मसाला पर GST के अलावा हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी सेस लगाया जाएगा, जिससे इसकी कीमतें बढ़ सकती है।

चौथा : FASTag यूज़र्स के लिए बदलाव

1 फरवरी 2026 से FASTag यूज़र्स के लिए भी नियम बदलने जा रहे हैं। असल में, NHAI ने 1 फरवरी से कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करने के लिए KYC वेरिफिकेशन प्रोसेस (KYC Discontinued) बंद कर दिया है। इसे बड़ी राहत माना जा रहा है, जो नए महीने की पहली तारीख से ही मिल जाएगी। 

पाँचवा : CNG-PNG और ATF की कीमतें

LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 1 फरवरी को एयर टर्बाइन फ्यूल की रिवाइज्ड कीमतें भी जारी करेंगी। ATF यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में कोई भी बदलाव हवाई यात्रा के खर्च में उतार-चढ़ाव का कारण बनता है। इससे पहले पिछले महीने 1 जनवरी को ATF की कीमत कम की गई थी और दिल्ली में ATF की कीमत में करीब 7% की कमी  देखने को मिली थी। इसके अलावा CNG-PNG की कीमत में भी बदलाव होने की संभावना है।