अजित पवार के प्लेन क्रैश का CCTV फुटेज आया सामने, हादसा होते ही धुँआ-धुँआ हुआ आसमान
महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के प्लेन क्रैश की बेहद चौंकाने वाली खबर के बीच, अब घटना के आखिरी पलों का CCTV फुटेज सामने आया है। यह प्लेन भी अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन की तरह ही धमाके के साथ क्रैश हुआ और आग और धुआं उठने लगा। इस फुटेज में हादसे का खौफ साफ देखा जा सकता है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
आखिरी पल CCTV में कैद
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि हादसा सुबह 8:46 बजे हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अजित पवार का प्लेन रनवे के पास आते ही अचानक जमीन से टकरा जाता यही और कुछ ही सेकंड में पूरा प्लेन आग के गोले में तब्दील हो जाता है । आसमान में धुएं के काले गुबार और तेज लपटें दिखाई देने लगती है, जिससे पता चलता है कि प्लेन में सवार यात्रियों के पास बचने का कोई मौका नहीं था। प्लेन ने दो बार लैंड करने की कोशिश की थी। जिसके बाद ये हादसा हुआ.
दिल दहला देने वाला मंज़र
चश्मदीदों और फुटेज के मुताबिक, प्लेन ज़मीन से टकराते ही दो हिस्सों में बंट गया। प्लेन में सवार सभी 5 लोगों, जिनमें अजित पवार भी शामिल थे, की भयानक तरीके से मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन में लगी भीषण आग की वजह से सभी मृतकों के शरीर पूरी तरह जल गए थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था। कई वीडियो सामने आये है जिसमे देखा जा सकता है की शरीर क्षत-विक्षत हो चुके है.
बारामती में शोक की लहर
अजित पवार को अपने गढ़ बारामती में उतरना था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सुबह 8:46 बजे ऑफिशियली रिकॉर्ड हुई इस घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसा नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां इस CCTV फुटेज के आधार पर हादसे के टेक्निकल कारणों की पूरी जांच कर रही हैं।