कर्तव्य पथ पर परेड में भारतीय सेना ने दिखाई अपनी ताकत, ऑपरेशन सिंदूर की झांकियों ने मन मोहा
भारत ने आज 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य ताकत दिखाई है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नई बनी सैन्य इकाइयों और तैनात किए गए प्रमुख हथियार सिस्टम के मॉडल दिखाए गए। यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रीय राजधानी में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
अलग-अलग राज्यों की झांकियां और भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत
समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेशनल वॉर मेमोरियल जाने से हुई, जहां उन्होंने पूरे देश की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पचक्र अर्पित किया। गणतंत्र दिवस समारोह "कर्तव्य पथ पर वंदे मातरम के 150 साल" थीम पर था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह की अध्यक्षता की, जो सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और लगभग 90 मिनट तक चला। समारोह में अलग-अलग राज्यों की झांकियां और भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत का प्रदर्शन किया गया।
रिपब्लिक डे परेड के दौरान ऑपरेशन सिंदूर और वज्रांग फॉर्मेशन
रिपब्लिक डे परेड के दौरान आपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन भी दिखाया गया। इंडियन एयर फ़ोर्स में चार ऑफ़िसर (एक ग्रुप कमांडर और तीन सुपरन्यूमरेरी ऑफ़िसर) और 144 एयरमैन थे। इस मार्चिंग टुकड़ी के साथ, दो रफ़ाल, दो MiG-29, दो SU-30 और एक जगुआर ने 'स्पीयरहेड' फॉर्मेशन में शानदार फ़्लाई-पास्ट किया, जो आपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन का प्रतीक था।
गणतंत्र दिवस पर खास फॉर्मेशन
गणतंत दिवस पर गुजरात के भुज में आए भूकंप के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में NDRF ने भी एक झांकी पेश की। इस झांकी में ये दिखाया गया कि भुज में जब भूकंप आया था तो कैसे होम मिनिस्ट्री की नेशनल डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और NDRF की टिम ने लोगों की मदद की थी।
पीएम ने दी शुभकामनाएं
देख के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "मेरे सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के गौरव, सम्मान और गरिमा का प्रतीक यह भव्य राष्ट्रीय पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। एक विकसित भारत के लिए आपका संकल्प और मजबूत हो। यही मे
री हार्दिक कामना है।"