रील के चक्कर में मौत का खेल; वंदे भारत की ट्रैक पर बिछाई लकड़ियां, बाल-बाल बची सैकड़ों पैसेंजर की जान

रील के चक्कर में मौत का खेल; वंदे भारत की ट्रैक पर बिछाई लकड़ियां, बाल-बाल बची सैकड़ों पैसेंजर की जान
khushbu Rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2026-01-24 14:45:11

आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के चक्कर में युवा अपनी हदें भूल रहे हैं। ट्रैफिक नियम तोड़ना अब आम बात हो गई है, लेकिन अब लोग हजारों बेगुनाह यात्रियों की जान से खेलने से भी नहीं हिचकिचा रहे है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवाओं ने देश की मशहूर हाई-स्पीड ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' को रोकने के लिए रेलवे ट्रैक पर लकड़ी के बड़े-बड़े डंडे रख दिए थे। जिसका वीडियो सोशल  मीडिया में वायरल हो रहा है.

क्या है पूरी घटना?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवा रेलवे ट्रैक पर लकड़ी के बड़े-बड़े टुकड़े रख रहे हैं। जैसे ही वंदे भारत ट्रेन गुजरने वाली थी, ड्राइवर को इस रुकावट के कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। जैसे ही ट्रेन रुकी, ये नौजवान बहुत खुश हुए और गर्व से कहते सुने गए, "वंदे भारत रुक गई है।" जब रेलवे स्टाफ ने उन्हें रोका, तो उन्होंने बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना तरीके से जवाब दिया, "अंकल, हम अंदर नहीं आ रहे हैं, हम बस एक वीडियो शूट कर रहे हैं।"

https://x.com/SouleFacts/status/2014535079511634251

सोशल मीडिया पर गुस्सा यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर वायरल हो गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करके इन नौजवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूजर्स का कहना है कि हाई-स्पीड ट्रेन पर अचानक ब्रेक लगाने से बड़ा हादसा हो सकता था। कई लोगों ने इस हरकत को 'आतंकवादी हरकत' जैसा बताया है और उन्हें जेल भेजने की मांग की है।

क्या कहता है कानून?

रेलवे एक्ट, 1989 के अनुसार, ट्रैक में रुकावट डालना एक गंभीर अपराध है:

सेक्शन 150: ट्रैक पर कोई चीज़ रखकर ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने पर उम्रकैद या 10 साल तक की सज़ा हो सकती है।

सेक्शन 174: रेलवे ऑपरेशन में रुकावट डालने पर 2 साल की जेल या जुर्माना हो सकता है।

फिलहाल, RPF और लोकल पुलिस वीडियो के आधार पर इन युवकों की पहचान कर रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है।