प्रयागराज में एयर फ़ोर्स का ट्रेनिंग प्लेन झील में क्रैश, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
उतर प्रदेश : बुधवार यानी आज भारतीय एयर फॉर्स का एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हुआ है। प्रयागराज में के.पी. कॉलेज के पीछे एक झील में एयर फ़ोर्स का ट्रेनिंग प्लेन क्रैश हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और ज़िला प्रशासन को इसकी सूचना दी।
अचानक बैलेंस बिगड़ा और ज़ोरदार धमाका हुआ
मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक, प्लेन हवा में होने पर नॉर्मल लग रहा था, लेकिन अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह तेज़ी से नीचे आकर झील में क्रैश हो गया। प्लेन के गिरने की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आस-पास के रिहायशी इलाकों में अफ़रा-तफ़री मच गई। सैकड़ों स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुँचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।
दोनों पायलट प्लेन से सुरक्षित बाहर निकले
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँच गईं। प्रशासन ने अब पूरे इलाके को घेर लिया है और राहत ऑपरेशन के चलते इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए ज़रूरी कदम उठाए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन और जांच के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एयरफोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने झील पर बैरिकेडिंग कर दी है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। फिलहाल, क्रेन की मदद से एयरक्राफ्ट को झील से निकालने का काम चल रहा है ताकि हादसे की सही वजह का पता चल सके। एयरफोर्स और प्रशासन की एक जॉइंट टीम टेक्निकल खराबी या बैलेंस बिगड़ने जैसी बातों की जांच कर रही है।