मुंबई में भाजपा की जीत पर सूरत में उत्साह, उत्तर भारतीय समाज ने मनाया भव्य जश्न

मुंबई में भाजपा की जीत पर सूरत में उत्साह, उत्तर भारतीय समाज ने मनाया भव्य जश्न
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2026-01-16 21:14:19

मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत को लेकर सूरत में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। शहर के गोदादरा क्षेत्र में उत्तर भारतीय समाज की ओर से इस जीत का भव्य तरीके से जश्न मनाया गया। समाज के लोगों ने एकत्र होकर पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर को खास बनाने के लिए सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया, जिसमें भगवान श्रीराम के समक्ष भाजपा की विजय के लिए आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद एवं उत्तर भारतीय समाज के नेता यजुवेंद्र दुबे ने कहा कि यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारतीय समाज की जीत है। उन्होंने कहा कि ठाकरे बंधुओं की विभाजनकारी राजनीति को समाप्त करने के लिए भाजपा ही उत्तर भारतीय समाज के लिए एकमात्र सशक्त और भरोसेमंद विकल्प थी। जनता ने नफरत की राजनीति को नकारते हुए विकास, एकता और सबको साथ लेकर चलने वाली सोच को अपनाया है, और यही इस ऐतिहासिक जीत का मुख्य कारण है।


यजुवेंद्र दुबे ने आगे कहा कि इस जीत से उत्तर भारतीय समाज में खासा उत्साह और गर्व का भाव है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की सरकार देश को विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

इस अवसर पर वार्ड महामंत्री शंकर दुबे, लल्ले महाराज, पंकज तिवारी, विनय पांडेय, पुनीत उपाध्याय, मुन्ना तिवारी, संजय सिंह, मुकेश दुबे, संदीप मिश्रा, अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा की जीत की शुभकामनाएं दीं और केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।