10 पास ऑटो ड्राइवर का फ्रेंच लड़की पर आया दिल, परिवार ने किया विरोध, हुआ वीज़ा रिजेक्ट; जानें ये दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी
एक फ्रेंच लड़की घूमने के लिए इंडिया आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक लोकल ऑटो ड्राइवर से हुई। मामूली बातचीत से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गया। भाषा, कल्चर और देश अलग थे, लेकिन एहसास की भाषा एक ही थी। यह कहानी लोगों को दिल को छू रही है क्योंकि इसमें कोई दिखावटीपन नहीं है, बल्कि सादगी और सच्चा प्यार है, ऐसा प्यार जो आज के समय में कम ही देखने को मिलता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @venom1s अकाउंट से शेयर किए गए एक मिनट के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में इस कपल की तस्वीरों के साथ लिखा है कि यह युवक जयपुर में एक आम ऑटो रिक्शा ड्राइवर था। उसकी ज़िंदगी तब बदल गई जब फ्रांस से आई 'सारा' उसके ऑटो में बैठी। सारा घूमने के लिए इंडिया आई थी और इस युवक ने उसे करीब दो हफ़्ते तक अपने ऑटो में जयपुर घुमाया। इन दिनों में बातचीत, भरोसा और दोस्ती गहरी होती गई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक ऐसा प्यार जिसकी कोई सीमा नहीं होती।
जब सारा यूरोप लौटी तो जुदाई का एहसास तो हुआ, लेकिन हर दिन घंटों की बातचीत ने उनके रिश्ते को और मज़बूत कर दिया। दोनों ने शादी करने का फ़ैसला किया, लेकिन रास्ता आसान नहीं था। सारा के परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया क्योंकि वह लड़का 10वीं पास भी नहीं था और पेशे से ऑटो ड्राइवर था। इस वजह से उसका फ़्रांस का वीज़ा भी कई बार रिजेक्ट हो गया। यह समय उसके लिए सबसे बड़े इम्तिहान जैसा था, लेकिन सब्र और अटूट विश्वास ने उसका साथ नहीं छोड़ा।
कई बार कोशिश करने के बाद युवक फ़्रांस पहुंच गया उसके दोनों ने शादी कर ली.इस कपल का एक छोटा परिवार है और दो प्यारे बच्चे हैं. यह सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि उम्मीद, हौसले और सच्चे इश्क की मिसाल है.