सूरत: डिंडोली में कक्षा 12 साइंस की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सूरत: डिंडोली में कक्षा 12 साइंस की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2026-01-02 11:59:07

सूरत के डिंडोली इलाके में माता-पिता के लिए चेतावनी देने वाला एक और मामला सामने आया है यह सिर्फ 12वीं साइंस की 17 साल की छात्रा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जानकारी के मुताबिक, सूरत के डिंडोली इलाके में रहने वाली और 12वीं साइंस कक्षा में पढ़ने वाली 17 साल की छात्र तनु ओझा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पूछताछ के दौरान पता चला कि बीती रात 1 जनवरी 2026 की रात जब पूरा परिवार सो रहा था तभी तनु ने आधी रात को फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बाद में तनु ओझा मृत अवस्था में पाई गई। छात्रा के माता-पिता तुरंत ही डिंडोली पुलिस स्टेशन मैं जानकारी दी और मौके पर पुलिस अधिकारियों की टीम डिंडोली महादेव नगर दो में पहुंची और छात्र के शव को को सूरत सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू की पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में मातम छा गया है और इलाके में भी शोक का माहौल है। आत्महत्या के पीछे का स्पष्ट कारण फिलहाल सामने नहीं आ सका है, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

अब यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि होनहार छात्रा तनु ओझा ने किन परिस्थितियों और मानसिक दबाव के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया।

सूरत में 2025 में दर्ज की गई घटनाएं इस प्रकार हैं:

जनवरी में कक्षा 8 के एक छात्र के परिवार ने आरोप लगाया कि बकाया फीस को लेकर स्कूल ने उसे परेशान किया।

जुलाई में एक 20 वर्षीय बीकॉम छात्र की कथित तौर पर परीक्षा के तनाव और खराब परिणामों के कारण मृत्यु हो गई।

अगस्त में दो नाबालिग छात्रों ने, एक को उसके पिता द्वारा डांटने के बाद और दूसरे का मोबाइल फोन (जिसमें उसके दिवंगत पिता की भावनात्मक तस्वीरें थीं) चोरी होने के बाद, इस घटना में भाग लिया।

दिसंबर में SVNIT में बीटेक के तीसरे वर्ष के 20 वर्षीय छात्र के साथ हुई घटना के कारण छात्रों ने संस्थागत लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

दिसंबर में, कक्षा 12 की एक 16 वर्षीय छात्रा अपने पिता के लापता होने से व्याकुल थी, जबकि उसकी मां पहले ही परिवार छोड़कर जा चुकी थी।

दिसंबर में, पढ़ाई और परीक्षा से संबंधित तनाव के कारण एक 17 वर्षीय कक्षा 12 के विज्ञान के छात्र की मृत्यु हो गई।