विदेशी शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सूरत में ₹36 लाख का मुद्देमाल जब्त, 4 गिरफ्तार

विदेशी शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सूरत में ₹36 लाख का मुद्देमाल जब्त, 4 गिरफ्तार
Shubham Pandey JHBNEWS टीम,सूरत 2025-12-30 21:17:35

सूरत जिले के मांडवी तालुका के बोधन गांव की सीमा में विदेशी शराब का जखीरा काटिंग किए जाने से पहले ही पुलिस ने छापा मारकर मौके से विदेशी शराब सहित ₹36.72 लाख का मुद्देमाल जब्त किया है। साथ ही 4 आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सूरत जिले के मांडवी तालुका के बोधन गांव की सीमा में भव्य फार्म के पीछे खेत में विदेशी शराब का जखीरा उतारा गया था और कार चालक व उसके साथ आए अन्य लोग उस शराब को कारों और अन्य वाहनों में सगवग (स्थानांतरण) कर रहे थे। इस संबंध में सूचना मिलने पर सूरत जिला एलसीबी पुलिस की टीम ने वहां छापा मारा।

जहां तीन कारों से विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

मांडवी पुलिस ने ₹15.10 लाख की विदेशी शराब, 3 फोर-व्हीलर कारें, 4 मोबाइल फोन और गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी से मिले ₹6,800 नकद सहित कुल ₹36,72,600 का मुद्देमाल जब्त किया है।

इस मामले में पुलिस ने कार चालक विशालभाई मुकेश मकवाना, क्लीनर साजन सतीश परमार, जेनिश कुमार नितिन चौधरी और सुनील कुमार कमलेश परमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, माल मंगवाने वाला अतुल दिलीप परमार, कार चालक मनोज गामित, योगेश उर्फ राजा सुरेश परमार तथा मौके से फरार बली राठौड़ और देव राठौड़ को वांछित घोषित किया गया है।