अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत, कई यात्री घायल

अल्मोड़ा में बड़ा हादसा: खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
khushbu Rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-12-30 14:14:38

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। खबर है कि बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव का काम शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भिकियासैंण इलाके के शिलापानी में एक बस का एक्सीडेंट हो गया। बस में करीब 12 यात्री सवार थे।

प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को बचाने और उन्हें मेडिकल मदद देने की कोशिश जारी है। मृतकों और घायलों की संख्या की ऑफिशियल पुष्टि का इंतजार है।