लखनऊ में पीएम का प्रोग्राम खत्म होते ही मची लूटपाट, विडियो वायरल
प्रोग्राम खत्म होते ही लोगो
ने लूटे गमले
आपको बता दे की प्रधानमंत्री के जाते ही माहौल बदल गया और ग्रीन कॉरिडोर की खूबसूरती पर ग्रहण लग गया। LDA और नगर निगम ने सजावट के लिए जो गमले लगाए थे, उन्हें लोग अपनी गाड़ियों में लादकर घर ले जाते नजर आए। कुछ लोग इन्हें हाथों में लिए हुए दिखे, तो कुछ लोग टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर पर गमले ले जाते दिखे, जिसका विडियो भी सोश्ल मेडिया मे वायरल हो रहा है।
लोगो ने की आलोचना
प्रशासन ने जिस खूबसूरती
पर इतना पैसा खर्च किया था, उसे लोगों ने कुछ
ही घंटों में बर्बाद कर दिया। लोगों की इस हरकत से शहर की इमेज खराब हुई है। पूरी
घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली और कुछ ही देर में गमला
चोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना
करते हुए कहा कि एक तरफ नगर निगम शहर को खूबसूरत बनाने की कोशिश कर रहा है,
तो दूसरी तरफ समाज का एक तबका अपनी छोटी सोच के
कारण इसे बर्बाद कर रहा है। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले के लिए जिम्मेदार
लोगों पर कोई एक्शन लिया जाएगा या नही ।