युवती इशारे से बुलाती और सेक्स रैकेट को अंजाम देती, पुलिस ने 1 लड़की के साथ 5 लड़को को पकड़ा

युवती इशारे से बुलाती और सेक्स रैकेट को अंजाम देती, पुलिस ने 1 लड़की के साथ 5 लड़को को पकड़ा
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-12-18 18:40:28

उत्तर प्रदेश : बरेली जिले में एक बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। इस छापेमारी के दौरान एक कार्ल गर्ल पुलिस के हत्थे चढ़ी इतना ही नहीं इस गर्ल के साथ अन्य 6 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि पकड़े गए आरोपियों में 5 लड़के भी शामिल है। इसके साथ ही इसमें एक आरोपी गोलीकांड का आरोपी भी बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा काफी तेजी से चल रहा था। पुलिस को देह व्यापार को लेकर शिकायत मिली थी जिसके बाद पुलिस ने फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। आपको बता दे कि फैक्ट का दरवाजा अंदर से लॉक था। पुलिस की सूचना मिलते ही फ्लैट के अंदर अफरा तफरी मच गई। इतना ही नहीं अंदर मौजूद लोग भागने की कोशिश भी करने लगे ।

आपको बता दे कि पुलिस ने फ्लैट को पहले से ही चारों तरफ से घेर लिया था। जिसके वजह से सभी आरोपी मौके पर से ही पकड़े गए। इस दौरान कुछ लोग भागने के फिराक ने थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भी दबोच लिया। पुलिस के द्वारा मिली सूचना के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बिचपुरी निवासी रोहित ठाकुर शामिल है, जो पहले पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है। इसके अलावा सोनू, बसंत, अभय विक्रम, सुधांशु और एक कॉलगर्ल को गिरफ्तार हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने फ्लैट से 6 मोबाइल फोन, 4100 रुपये नकद और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूछताछ में पता चला कि युवती डोहरा रोड पर इशारों के जरिए ग्राहकों को बुलाती थी। और सौदा पका होने पर फ्लैट में उन्हें ले जाकर देह व्यापार को अंजाम देती थी। आपको बता दें कि यह धंधा काफी समय से धमधमा रहा था। हालांकि अब इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस इस सेक्स रैकेट के जुड़े अन्य आरोपीयो के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।