एक क्लिक में पढ़ें: गुजरात के किसानों को लेकर AAP की 10 बड़ी मांगें
दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद आम आदमी पार्टी और उसके नेता अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में अभी डेढ़ साल से भी ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन केजरीवाल और उनकी टीम पहले से ही सक्रिय हो गई है। इसी बीच, आज आम आदमी पार्टी ने भूपेंद्र सरकार के सामने गुजरात के किसानों के हित में 10 मांगें रखीं। इनमें 12 घंटे मुफ्त बिजली, गन्ने का समय पर भुगतान, समय पर खाद और जेल में बंद किसानों की तत्काल रिहाई शामिल हैं।
AAP ने क्या कहा?
आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने X हैंडल से लिखा है कि गुजरात का किसान समुदाय भाजपा के 30 वर्षों के तानाशाही शासन से तंग आ चुका है। उन्हें अपनी फसलों का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण किसान भाई आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। किसानों की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने और समाधान खोजने के लिए आम आदमी पार्टी ने राज्य भर के 8,000 गांवों का दौरा किया है, 80,000 किसानों से मुलाकात की है और उनकी 10 सूत्री मांगों पर हस्ताक्षर एकत्र किए हैं। आज आम आदमी पार्टी गुजरात का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की आवाज उन तक पहुंचा रहा है।
आम आदमी पार्टी की 10 मांगें क्या हैं?
|