पूर्व गृह मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन

पूर्व गृह मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-12-12 14:12:31

सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का आज 90 साल की उम्र में लातूर में निधन हो गया। पाटिल ने सुबह करीब 6:30 बजे लातूर में अपने घर पर आखिरी सांस ली,आपको बता दे कि वह लंबी बीमारी के कारण वे घर पर ही निगरानी में थे। अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान, शिवराज पाटिल ने लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया।

पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट सात बार जीती

पाटिल ने लातूर लोकसभा सीट से सात बार विजयी हुए है । उनका जन्म 12 अक्टूबर, 1935 को लातूर जिले के चाकूर में हुआ था। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने पहले आयुर्वेद की पढ़ाई की और फिर मुंबई यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। उनका राजनीतिक सफर 1967 में शुरू हुआ जब वे लातूर नगर निगम में शामिल हुए। इस शुरुआत ने उनके लंबे राजनीतिक करियर की नींव रखी। 

1980 में, वे पहली बार लातूर लोकसभा सीट से सांसद बने

1980 में, वे पहली बार लातूर लोकसभा सीट से सांसद बने और बाद में उसी सीट से लगातार सात बार जीते। इस कामयाबी ने उन्हें महाराष्ट्र के सबसे असरदार नेताओं में शामिल कर दिया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में, उन्होंने डिफेंस, कॉमर्स, साइंस और टेक्नोलॉजी, एटॉमिक एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पेस जैसे ज़रूरी डिपार्टमेंट में मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट की ज़िम्मेदारी संभाली।