Surat News: लिम्बायत में नाबालिग से दुष्कर्म, अमन पिंजारी पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज

Surat News: लिम्बायत में नाबालिग से दुष्कर्म, अमन पिंजारी पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज
JHB TEAM JHBNEWS टीम,सूरत 2025-12-09 17:24:07

सूरत शहर के लिम्बायत क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। छत्रपति शिवाजी नगर में रहने वाले अमन अकबर पिंजारी नामक युवक ने अपनी महिला मित्र की नाबालिग बहन के साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगा है। पीड़िता के माता-पिता की शिकायत पर लिम्बायत पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ IPC तथा POCSO एक्ट की कड़ी धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जानकारी के अनुसार, घटना 07 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 17:15 बजे की है। पीड़िता की उम्र स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के अनुसार 17 वर्ष 23 दिन है।आरोपी अमन पिंजारी की एक युवती से मित्रता थी और वह अक्सर उसके घर आता-जाता रहता था। इस दौरान उसकी पहचान युवती की छोटी बहन से भी हुई। कुछ दिनों पहले अमन अपनी मित्र से मिलने उसके घर पहुँचा और देखा की मित्र की छोटी बहन घर में अकेली थी आरोपी बात करते-करते घर का दरवाजा बंद कर लिया। 

आरोपी ने जान से मरने की घटकी दी 

शिकायत में दर्ज बयान के अनुसार, इसी अवसर का लाभ उठाते हुए आरोपी घर में घुसा और नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी की “अगर तुमने इस बारे में किसी को बताया, तो मैं तुम्हें और तुम्हारी माँ को जान से मार दूँगा।” धमकी के कारण पीड़िता अत्यंत भयभीत हो गई, जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसलिए छत्रपति शिवाजी नगर, लिम्बायत निवासी अमन अकबर पिंजारी के खिलाफ मेरी यह विधिवत शिकायत है।