Surat: गोड़ादरा में अवैध मटन बाजार पर सख्ती की तैयारी, विधायक संदीप देसाई ने तैयार किया रोडमैप

Surat: गोड़ादरा में अवैध मटन बाजार पर सख्ती की तैयारी, विधायक संदीप देसाई ने तैयार किया रोडमैप
JHB TEAM JHBNEWS टीम,सूरत 2025-12-04 11:59:56

सूरत के 84 विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप देसाई ने गोड़ादरा में खुलेआम चल रहे मटन बाजार और अवैध कत्लखानों को जड़ से खत्म करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। सूत्रों के मुताबिक, लिंबायत विधानसभा की विधायिका संगीता पाटिल शहर के डिप्टी मेयर डॉ नरेंद्र पाटिल समेत वार्ड नंबर 26 और 84 विधानसभा के सभी कॉर्पोरेटरों के साथ मिलकर बुधवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास महर्षि आस्तिक मंदिर के सामने, गोड़ादरा रेलवे फाटक के पास, महाराणा प्रताप चौक सहित आसपास के कई क्षेत्रों में चल रहे अवैध कत्लखानों को बंद करवाने के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार किया गया।

सूरत महानगरपालिका के अनुसार, केवल वे ही कत्लखाने चल सकेंगे जिनके पास वैध लाइसेंस है और जो नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे। साफ-सफाई, ढके हुए सामान और आधे शटर बंद रखकर बिक्री जैसे नियमों का पालन अनिवार्य होगा। अब देखने वाली बात यह है कि गोदादरा निवासी इन अवैध कत्लखानों से कब तक छुटकारा पा पाएंगे।

सूत्रों का कहना है कि विधायक संदीप देसाई और उनकी टीम ने जल्द ही इन अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि यह कत्लखाने कितने समय में पूरी तरह बंद हो पाएंगे।

गोड़ादरा क्षेत्र में ये कत्लखाने 10 से 15 साल से खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जहां सड़क पर ही मांस, मछली और बकरे काटकर दुकानों के सामने टांगे जाते हैं। इस अस्वच्छ माहौल के कारण राहगीरों को बदबू और गंदगी से भारी परेशानी होती है। महर्षि आस्तिक मंदिर में सुबह पूजा करने आने वाले लोगों को मंदिर से पहले इन कत्लखानों का सामना करना पड़ता है, जिससे काफी आक्रोश है।

एक-एक स्थान पर 20 से 25 तक अवैध कत्लखाने संचालित हैं। महाराणा प्रताप चौक पर बड़े मटन बाजार हैं, जबकि गोड़ादरा रेलवे फाटक के नीचे 20 से 25 कसाई खाना है मांस काटकर बेचते के बाद बचा हुआ चमड़ा, पंख और गंदगी वहीं फेंक दी जाती है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भारी प्रदूषण और बदबू फैलती है। कई बार नोटिस मिलने के बावजूद रेलवे फाटक क्षेत्र के ये दुकानें लगातार बढ़ती जा रही हैं।