सूरत के सदविचार अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सूरत के सदविचार अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप
Anjali Singh JHBNEWS टीम,सूरत 2025-12-02 16:24:15

सूरत के पूणा इलाके में स्थित सदविचार अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद शहरभर में आक्रोश फैल गया है। परिवार का आरोप है कि अस्पताल की डॉक्टर वीना कंडेल की गंभीर लापरवाही के चलते 31 वर्षीय निकिता गोस्वामी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद महिला के परिजनों ने अस्पताल का घेराव किया और डॉक्टर से जवाब मांगने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर वीना मीडिया और परिजनों से बचने के लिए अपना चेहरा छुपाती हुई नजर आईं।

परिवार का कहना है कि डॉक्टर ने निकिता की गंभीर स्थिति के बारे में समय रहते किसी भी परिजन को सूचना नहीं दी। आरोप है कि 8 महीने की गर्भावस्था में ही जल्दबाजी में डिलीवरी करा दी गई, जबकि मरीज की हालत पहले से ही नाजुक थी। परिवार के अनुसार, सही समय पर उचित इलाज और सही निर्णय लिए जाते, तो निकिता की जान बचाई जा सकती थी।

निकिता ने अस्पताल में दो बच्चों को जन्म दिया, लेकिन खुद जिंदगी की जंग हार गई। उसकी मां सोनल गोस्वामी ने बताया कि अस्पताल ने न तो पूरी जानकारी दी और न ही परिवार को गंभीर स्थिति के बारे में अवगत कराया। परिजनों ने मांग की है कि डॉक्टर तथा अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना न करना पड़े। लापर वही है या नहीं यह विषय की पुना पुलिस जांच कर रही है जमकारी  हम आपको साझा करेंगे