पतंग के मांझे से युवक का कटा गला, गंभीर चोट के कारण हुई मौत
सूरत: मकर संक्रांति से पहले ही राज्य में मांझे से गला कटने की घटनाएं शुरू हो गई हैं। सूरत के मजूरागेट ब्रिज पर एक 45 वर्षीय युवक का गला पतंग के मांझे से कट गया। वह लहूलुहान हालत में पुल पर गिर पड़ा और राहगीरों ने उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुँचाया।
सूरत शहर के अडाजण इलाके में भक्तिधाम सोसाइटी निवासी पशुपति सिंह (उम्र 45) मजूरागेट ब्रिज से गुजर रहे थे। अचानक पतंग का जानलेवा मांझा उनकी गर्दन पर लगा और उन्हें डोरी से गंभीर चोटें आईं। मांझे के टकराने से चालक पशुपति सिंह लहूलुहान हालत में पुल पर गिर पड़े।
पुल से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मकर संक्रांति से पहले ही पतंग के मांझे को लेकर वाहन चालकों में डर का माहौल है।