बिहार में नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, जाने सबसे अधिक समय तक सीएम का बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं?

बिहार में नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, जाने सबसे अधिक समय तक सीएम का बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं?
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-20 12:38:14

नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार गुरुवार यानी 20 नवंबर को शपथ लेने जा रहे हैं। बिहार में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का इतिहास पहले ही नीतीश कुमार अपने नाम कर चुके हैं। अब देखने वाली बात यह है कि देश में सबसे अधिक समय तक सीएम रहने वाले पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे या नहीं? 

आपको बता दे कि नीतीश कुमार पहली बार साल 2000 में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लिए थे। लेकिन नीतीश कुमार को 7 दिन के बाद कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। नीतीश कुमार को साल 2000 में इसलिए कुर्सी छोड़नी पड़ी क्योंकि वो उस समय बहुमत साबित नहीं कर सके थे।

अब साल 2005 की बात करे तो नीतीश कुमार बिहार के सीएम बने और उसके बाद कुछ समय के लिए जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री पद का शपथ लिए।

बिहार के इतिहास में नीतीश कुमार के जितना लंबा कार्यकाल किसी भी दूसरे मुख्यमंत्री का नहीं रहा है। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के तौर पर 18 वर्ष से अधिक का सफर तय कर चुके हैं। आपको बता दें कि अगर 6 वर्ष तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहते तो वह देश के सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने का भी रिकॉर्ड बना लेंगे। आपको बता दे कि देश में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम है। पवन कुमार चामलिंग 1994 से लेकर 2019 सिक्किम के मुख्यमंत्री वह लगातार पांच बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन चुके हैं, लेकिन देश में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें अभी भी 6 वर्ष तक कुर्सी पर बने रहना होगा.