Surat: उधना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 4 और 5 अगले 125 दिनों तक बंद
आज यानि कि 17 नवंबर से उधना रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर एयर कंकॉर्स (प्लेट डेक) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसी वजह से इन दोनों प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। फिलहाल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2, 3 और 6 ही संचालित रहेंगे। अगले 125 दिनों तक प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 से चलने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 6 से रवाना किया जाएगा।
यात्रियों की आवाजाही बंद, ट्रेनों का रूट बदला
आज से प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 पर निर्माण कार्य शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। अगले 125 दिनों तक इन दोनों प्लेटफॉर्म पर कोई ट्रेन नहीं आएगी। इस अवधि में प्लेटफॉर्म 4 और 5 से चलने वाली ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म 3 और 6 से चलाया जाएगा।
उधना–छपरा, उधना–मैंगलुरु, उधना–सुबेेदारगंज जैसी कई ट्रेनों को उधना की जगह अब सूरत रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा। वहीं उधना–पुरी और उधना–जयनगर ट्रेनों को चालथाण स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया जाएगा। इस कारण चालथाण से उधना तक का रेलमार्ग इन ट्रेनों के लिए 125 दिनों तक रद्द रहेगा, जिससे यात्रियों को चालथाण से उधना/सूरत तक अन्य वाहनों से आना पड़ेगा।
ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 3 और 6 पर डायवर्ट किया गया
उधना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 और 5 बंद किए जाने के कारण ट्रेनों को अब प्लेटफॉर्म 3 और 6 पर डायवर्ट किया गया है। फिलहाल प्लेटफॉर्म 1, 2, 3 और 6 ही कार्यरत रहेंगे।
इन प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक कार्य किए जाएंगे: पावर केबल, सिग्नलिंग और टेलीकॉम के केबल हटाए जाएंगे, पुराने शेड तोड़कर मलबा हटाया जाएगा और आरसीसी से जुड़े कई निर्माण कार्य होंगे।
मुख्य ट्रेन व्यवस्था में बदलाव
08471 पुरी–उधना ट्रेन
चालथाण स्टेशन पर समाप्त होगी
चालथाण–उधना के बीच ट्रेन 125 दिनों तक रद्द
05115/16 छपरा–उधना ट्रेन
अब सूरत स्टेशन से चलेगी
सूरत–उधना के बीच 125 दिनों तक रद्द
04155/56 उधना–सुबेेदारगंज ट्रेन
उधना स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 से चलेगी
09057/58 उधना–मैंगलुरु ट्रेन
उधना की बजाय सूरत से चलेगी
09068 उधना–जयनगर ट्रेन
चालथाण में समाप्त होगी
चालथाण–उधना के बीच सेवा रद्द
05559/60 रक्सौल–उधना ट्रेन
सूरत स्टेशन से चलेगी
उधना–सूरत के बीच रद्द