गुजरात : सूरत में कार्यक्रम के दौरान 24 वर्षीय युवती की मौत, देखे सीसीटीवी फुटेज
गुजरात में युवाओं में दिल का दौरा पड़ने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सूरत के कपोदरा में एक युवती की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक कॉलेज में मंच पर भाषण देते समय 24 वर्षीय युवती को अचानक दिल का दौरा पड़ा। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
सूरत के कपोदरा इलाके में स्थित धारुका कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान जिल ठक्कर नाम की 24 वर्षीय युवती मंच पर भाषण दे रही थी। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ी और बेहोश हो गई। वहां मौजूद लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान भाषण देते समय इस युवती को दिल का दौरा पड़ा। चल रहे कार्यक्रम के दौरान दिल का दौरा पड़ने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। युवती के गिरते ही लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। इस दौरान वह बेहोश थी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।