श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में ब्लास्ट, धमाके में 9 लोगों की मौत,30 लोग घायल
दिल्ली के बाद जम्मू कश्मीर के नौगाम में तेज धमाका हुआ है। इस धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 30 लोग घायल हो गए हैं। मौके पर दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौजूद है। इससे पहले दिल्ली में बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी तो वही 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर के नौगाम थाने में बीती रात जबरदस्त धमाका हुआ। ब्लास्ट इतना तेज था की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। और वहां पर मौजूद आसपास की गाड़ियों में आग लग गई। ब्लास्ट की खबर सुनते ही मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। इस धमाके में फिलहाल 9 लोगों की मौत हुई है तो वही 30 लोग घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विस्फोट दुर्घटना प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंटल बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उसे वक्त हुआ जब पुलिस, फोरेंसिक विशेषज्ञ और प्रशासनिक अधिकारी दिल्ली लाल किला कार ब्लास्ट फरीदाबाद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से जप्त किए गए विस्फोटकों के सैंपल ले रहे थे। मृत्यु को में ज्यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम के सदस्य शामिल है जबकि तीन नागरिक भी घायल हुए हैं।
इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जब पुलिसकर्मी फरीदाबाद से जप्त 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटैशियम नाइट्रेट जैसे विस्फोटक सामग्री को संभाल रहे थे और सैंपल ले रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट आकस्मिक था या सुरक्षा मानकों में कोई गंभीर चूक हुई।