चेन्नई में भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण विमान PC–7 क्रैश हुआ, पायलट सुरक्षित
आज शुक्रवार यानी 14 नवंबर को चेन्नई के तांबरम में भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। ये विमान ट्रेनिंग के लिए जैसे ही उड़ान भरा वैसे ही क्रैश हो गया है। हालांकि इस विमान दुर्घटना में किसी की हताहत की खबर सामने नहीं आई है। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया है। इसके पीछे क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है।
आपको बता दे कि घटना के पीछे की वजहों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एयरक्राफ्ट का मलबा जमीन पर कैसे पड़ा है। विमान जैसे ही क्रैश हुआ तभी वहां यानी घटनास्थल पर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक पीसी-7 पिलाटस ट्रेनर विमान शामिल था, आपको बता दे कि पीसी-7 वह एयरक्राफ्ट है जिस पर ट्रेनिंग के लिए सबसे ज्यादा भरोसा किया जाता है. लेकिन आज ये ट्रेनिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसलिए ये गहन जांच का विषय है। दुर्घटना क्यों हुई, इसके पीछे क्या कारण है ये जांच का विषय है।