राघोपुर से तेजस्वी यादव और सतीश कुमार का मुकाबला, जाने कितने वोटो से आगे चल रहे है तेजस्वी यादव

राघोपुर से तेजस्वी यादव और सतीश कुमार का मुकाबला, जाने कितने वोटो से आगे चल रहे है तेजस्वी यादव
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-14 13:12:34

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। अब ऐसे में बिहार के राघोपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। राघोपुर से तेजस्वी यादव और सतीश कुमार का जोरदार मुकाबला है। सतीश कुमार का ने राबड़ी देवी को एक बार चुनाव में हराया था। अब इस बार मुकाबला राबड़ी देवी के बेटे तेजस्वी यादव से है। इसलिए ये सीट काफी रोमांचक होने वाला है। 

आपको बता दे कि राघोपुर सीट से 8वें राउंड में तेजस्वी यादव सिर्फ 286 वोट से ही आगे बढ़ रहे है। इसलिए आरजेडी की धड़कन बढ़ती नजर आ रही है। इसी सीट से सतीश कुमार ने 2010 में राबड़ी देवी को हराया था। लेकिन इसके बाद साल 2015 और 2020 में तेजस्वी ने सतीश कुमार को लगातार 2 बार हराया था। और इस बार सतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।