JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के घर भव्य तैयारी, लगे टेंट, 20 हजार लोगों को दावत देने की तैयारी

JDU प्रत्याशी अनंत सिंह के घर भव्य तैयारी, लगे टेंट, 20 हजार लोगों को दावत देने की तैयारी
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-13 18:13:36

बिहार का मोकामा सीट विधानसभा चुनाव में काफी चर्चा में रहा। अब बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू उमीदवार और बाहुबली नेता अनंत सिंह के यहां भव्य तैयारी चल रही है।

आपको बता दे कि नतीजे से पहले ही मोकामा विधानसभा सीट से उमीदवार अनंत सिंह के घर जीत की भव्य तैयारी चल रही है। घर के पास टेंट भी लगाए गए है। 20 हजार लोगों को दावत की भी तैयारी की जा रही है। पटना स्थित सरकारी आवास में मतगणना के दिन 20 हजार लोगों को दावत देने की तैयारी शुरू हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी आवास पर मिठाई भी बनाई जा रही है। मिठाई बनाने के लिए दो सौ क्विंटल दूध और डेढ़ क्विंटल खोवा भी मंगाया गया है।