भारत को बोत्सवाना से मिलने वाले है 8 चीते, राष्ट्रपति के यात्रा के दौरान होगा समझौता
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोत्सवाना के दौरे पर है। बोत्सवाना एक अफ्रीकी देश है। द्रौपदी मुर्मू के इस यात्रा का उद्देश्य भारत और बोत्सवाना के बीच संबंधो को मजबूत करना है। इसके अलावा राष्ट्रपति 8 कालाहारी रेगिस्तानी चीतों को भारत भेजने के समझौते को अंतिम रूप देंगी। भारत के चीते विलुप्त हो गए है। जिसके बाद से भारत ने प्रोजेक्ट चिता शुरू किया।
आपको बता दे कि ये तीसरा देश है जहां से भारत ने चीतों को मंगाया है। इससे पहले भारत दो बैच नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीतों को मंगाया था। राष्ट्रपति बोत्सवाना की राजधानी गाबोरोने पहुंचीं है। यहां एयरपोर्ट पर उनका स्वागत राष्ट्रपति डुमा गिदोन बोको ने किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
इस यात्रा के दौरान भारत और बोत्सवाना के बीच निवेश, ऊर्जा, व्यापार, प्रौद्योगिकी,कृषि और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिये कई समझौते हो सकते हैं। आपको बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 नवंबर यानि बुधवार को बोत्सवाना की राष्ट्रीय सभा के सांसदों को भी संबोधित करेंगी।