दिल्ली के बाद अयोध्या और वाराणसी में विस्फोट करना चाहते थे आतंकी
10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में 12 लोगों की जान चली गई थी। अब दिल्ली ब्लास्ट के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों के निशाने पर अयोध्या का राम मंदिर और वाराणसी जैसे धार्मिक शामिल थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकीयो ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। अयोध्या में भी विस्फोट करना चाहते थे ये आतंकी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकियों के मॉड्यूल में यूपी का मंदिर टारगेट पर था। हालांकि उसके पहले ही उनके गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही विस्फोटक बरामद भी कर लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के निशाने पर भीड़ भाड़ वाली जगह थी, न कि दिल्ली का लाल किला। इससे लगता है कि ये ब्लास्ट जल्दबाजी में की गई है। आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि वो लोग हॉस्पिटल को टारगेट पर रखे थे। जिससे ज्यादा लोगों को हानि हो सके ।