भूटान पहुंचे भारत के प्रधानमंत्री ने कहा की दिल्ली घमाके के षड्यंत्रकारिओ को बख्शा नहीं जायेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की यात्रा पर पहुँचे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने दिल्ली में हुई घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह भारी मन से भूटान आए हैं, कल शाम की घटना ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रात भर घटना की जाँच से जुड़ी सभी एजेंसियों के संपर्क में रहे और आवश्यक निर्देश देते रहे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस साजिश की तह तक पहुँचने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा और इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के दुःख में शामिल है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही, सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निष्पक्ष और त्वरित जाँच करके आरोपियों तक पहुँचने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के पूरे आदेश दिए गए हैं।