बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग आज, 122 सीटों पर हो रहा है मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग आज, 122 सीटों पर हो रहा है मतदान
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-11 12:24:19

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव आज से शुरू हो गया है। पहले चरण का चुनाव 6 नवंबर को हुआ था। दूसरे चरण का चुनाव 122 सीटों पर हो रहा है। दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिला शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। ज्यादातर जिले सीमांचल क्षेत्र में आते है। और जो सीमांचल क्षेत्र है वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी है। इसलिए दोनों पक्ष के लिए बेहद अहम माना जा रहा हैं।

आपको बता दें कि अंतिम चरण का चुनाव मंगलवार यानि 11 नवंबर को हो रहा है। 3.70 करोड़ मतदाता 122 सीटों पर 1,302 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी शामिल हैं। और जो जिले शामिल है वो सभी नेपाल की सीमा से सटे हुए हैं।