दिल्ली ब्लास्ट : एनआईए कर सकती है दिल्ली ब्लास्ट की जांच, घटना में 11 की मौत
दिल्ली लाल किले के पास कल एक बड़ा धमाका हुआ था। जिसमें 11 लोगों की मौत हुई थी। ब्लास्ट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इस धमाके में 29 लोग घायल भी हुए है। दिल्ली की पुलिस, एनआईए, एनएसजी की टीम घटना की जांच कर रही है।
आपको बता दे कि ये ब्लास्ट दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास आइटवेंटी कार में हुआ। धमाके इतना तेज था कि इसमें 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि इसमें 29 लोग घायल हुए है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गया, लोग इधर उधर भगाने लगे। हालांकि तुंरत घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस, एसएफएल की टीम, एनआईए और एनएसजी पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रह मंत्री अमित शाह देर रात ही घटना स्थल का दौरा किया। उसके बाद अस्पताल में भर्ती हुई घायलों से मुलाकात की। ये ब्लास्ट हरियाणा नंबर की आई-20 कार में हुआ। आज अमित शाह घटना को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार दिल्ली ब्लास्ट की जांच एनआईए कर सकती है। फिलहाल अभी तक स्पेशल जांच और लोकल पुलिस ही कर रही है।