अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाते समय इन 4 चीजों का न करे उपयोग नहीं तो हो सकता है इन्फेक्शन

अपने पार्टनर के साथ संबंध बनाते समय इन 4 चीजों का न करे उपयोग नहीं तो हो सकता है इन्फेक्शन
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-10 12:45:48

अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान जलन न हो, दर्द न हो इस लिए लोग लुब्रिकेंट का उपयोग करते है, अब आपके मन में सवाल ये होगा कि ये लूब्रिकेंट क्या चीज है। तो आपकी जानकारी के लिए बात दे कि लुब्रिकेंट एक ऐसा पदार्थ है जो दो गतिशील सतहों के बीच घर्षण को कम करने, घिसाव को रोकने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग यौन स्वास्थ्य में भी किया जाता है, जहाँ यह योनि के सूखेपन को कम करके आराम प्रदान करता है।त्वचा की चिकनाई और मालिश के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। वैसे ही सेक्स के दौरान भी कपल् लुब्रिकेंट का उपयोग करते हैं।

अब बहुत लोग ये समझते है कि लुब्रिकेंट के रूप में नारियल तेल, थूक, वैसलीन, मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल सही है या नहीं है। लेकिन ये चारों चीज का इस्तेमाल सेक्स के दौरान नहीं करना चाहिए। ये सब का उपयोग प्राइवेट पार्ट पर कभी नहीं करना चाहिए।

तमिलनाडु बेस्ड फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. मंगला लक्ष्मी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जो बहुत वायरल हो रहा है, इस पोस्ट में डॉ. मंगला ने बताया कि लुब्रिकेंट सुरक्षित नहीं होता है। खास करके जब बात हेल्थ से जुड़ा हो। उसमें भी फर्टिलिटी और प्रेग्नेंसी की हो तो खास ध्यान रखना रखने की आवश्यकता है। कई कपल संबंध बनाने के दौरान स्पीट (थूक), पेट्रोलियन जेली, नारियल तेल, बॉडी लोशन या मॉइस्चराइज़र का उपयोग करते हैं। और सोचते है कि ये पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन ये बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। गुप्तांगों में इसका इस्तेमाल नुकसानदेह हो सकता है।

अब सवाल ये है कि इसका इस्तेमाल करने से क्या नुकसान हो सकता है और सुरक्षित विकल्प क्या है। इस पर विशेषज्ञों का कहना है कि जो नारियल तेल हैं वो हमारे हेयर्स के लिए बहुत उपयोगी है लेकिन लुब्रिकेंट के ये सही नहीं है। इससे लेटेक्स कॉन्डम को नुकसान पहुंचता है। वो फट भी सकता है और प्रेग्नेंसी भी होने की संभावना है।

ये बात सबको पता है कि नारियल तेल ऑयल बेस्ड होता है।जो वजाइना के पीएच बैलेंस को बिगाड़ देता है। इसे वजाइना में फंगल इंफेशन भी हो सकता है। इतना ही नहीं कोकोनट ऑयल चिपचिपा भी होता है। इसके साथ ही इसको साफ करना भी मुश्किल होता है। जिसके वजह से बैक्टीरिया बढ़ने की संभावना होता है। और कुछ लोग सेक्स के दौरान थूक का भी उपयोग करते हैं, तो आपको बता दे कि ऐसा करना सबसे असुरक्षित है। थूक में मुंह के बैक्टीरिया और वायरस होते है ये बैक्टीरिया वजाइना या पीनस में इंफेक्शन कर सकता है. अगर किसी एक को HIV, हर्पीस या HPV जैसे बीमारी है तो दूसरे को आसानी से हो सकती है।

आपको बता दें कि मुंह के बैक्टीरिया और वजाइना के बैक्टीरिया दोनों में एक दूसरे से बहुत अलग होते है। थूक से वजाइनल माइक्रोबायोम बिगड़ जाता है। इसका मतलब ये है कि वजाइना के गुड बैक्टीरिया और बैड बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है। ये असंतुलित होने के वजह से वहां से गंध आने लगती है। इसके अलावा खुजली और जलन भी होने लगता है। दूसरी बात थूक जल्दी सुख जाता है इसे दोनों के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंच सकता है इसीलिए थूक को लुब्रिकेंट की तरह बिल्कुल भी उपयोग नहीं करना चाहिए।

अब बात करते हैं वैसलीन (यानी पेट्रोलियम जेली)की. ये ऑयल बेस्ड होता हैं। इससे कॉन्डम फटने का डर होता है।

इसके अलावा कपल्स लुब्रिकेंट के तौर पर मॉइश्चराइजर का उपयोग करते है। लेकिन ये स्किन के लिए होता है न कि प्राईवेट पार्ट के लिए। इसमें बहुत से केमिकल होते है जो प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है। मॉइश्चराइजर या बॉडी लोशन से वजाइना को नुकसान हो सकता है। आप सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट के तौर पर मेडिकल पर मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करे। जिसे आपको कोई नुकसान न पहुंचे।