बिहार के दानापुर में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बिहार : बिहार के दानापुर से एक दर्दनाक घटना सामने आया है। यहां पर मकान की छत गिरने से एक परिवार की तीन बच्चो समेत पांच लोगों की मौत हुई है। सभी शवों को निकाल लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी शवों की पहचान हो चुकी है। मृतकों में बबलू खान, उसकी पत्नी रौशन खातून, बेटा मो. चांद, बेटी रूकशार और सबसे छोटी बेटी चांदनी शामिल है। यह घटना बीती रात की बनी है। परिवार खाना खाने के बाद सोने गया। जिसके बाद हादसा हुआ और छत गिर पड़ी। ये घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा तफरी मच गई। लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सभी लोग की मौत हो चुकी थी।
आपको बता दें कि ये मकान बहुत जर्जर हालत में था, और छत में दरारें आ गई थीं। जिस मकान की छत गिरने से ये हादसा हुआ वो कई साल पुराना है और इंदिरा आवास योजना के तहत बनाया गया था। जिस मकान में ये परिवार रह रहा था। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने से इसका मरम्मत नहीं करवा पाया। जिसके बाद पूरे परिवार को इसकी कीमत चुकानी पड़ी।