महाराष्ट्र : बीड में व्हेल मछली की उल्टी जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र : बीड में व्हेल मछली की उल्टी जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-08 15:17:41

महाराष्ट्र : बीड से व्हेल मछली के उल्टी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस उल्टी की बाजार कीमत 1.5 करोड़ बताई जा रही है। आपको बता दे कि ये लोग उल्टी बेचने के लिए बीड आए थे। जिसको बाद इनको गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों से व्हेल मछली की डेढ करोड रुपए की उल्टी जप्त की है। इन आरोपियों में शैलेश शिंदे और विकास मुले शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी व्हेल मछली की उल्टी बचने के लिए बीड आए थे। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे में करीब डेढ करोड रुपए की कीमत की सामग्री जप्त की। व्हेल मछली की उल्टी को “एम्बरग्रीस” भी कहा जाता है इसका उपयोग महंगे इत्र और औषधि बनाने में भी किया जाता है 

व्हेल मछली की उल्टी की ऊंची कीमत के कारण इसकी तस्करी बड़ी पैमाने पर की जाती है। फिलहाल शिवाजी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई है।आपको बता दे तो व्हेल मछली की उल्टी जिसे एम्बरग्रीस कहा जाता है। यह बेहद दुर्लभ और मूल्यवान पदार्थ है। यह मुख्य रूप से स्पर्म व्हेल की आंतों में बनता है। यह एक मोम जैसा राखी स्लेटी या पीले रंग का कठोर पदार्थ होता है। यह स्पर्म व्हेल की पाचन प्रणाली से उत्पन्न होता है। लहरों और धूप से इसका स्वरूप और सुगंधित होता जाता है।