खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, कहा राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं प्रोफेसर बन जाऊंगा?

खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान, कहा राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं प्रोफेसर बन जाऊंगा?
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-06 21:19:26

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल के खेसारी लाल यादव ने कहा कि राम मंदिर में पढ़कर क्या में प्रोफेसर बन जाऊंगा या फिर मैं अफसर बन जाऊंगा। बिहार में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव का बयान सुर्खियों मे आ गया है।

क्यों दिया ऐसा बयान खेसारी लाल यादव ने?

प्राप्त जानकारी अनुसार हाल ही में खेसारी लाल यादव ने मिडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि राम मंदिर पढ़कर क्या मैं मास्टर बन जाऊंगा, राम मंदिर में पढ़कर क्या मैं प्रोफेसर बन जाऊंगा या फिर मैं अफसर बन जाऊंगा? राम मंदिर आस्था की जगह है और ये एक अलग ही विषय है। आगे अपने बयान में उन्होंने कहा कि शिक्षा से इंसान देश चलता है। मै यही कहता हु कि शिक्षा बहुत जरूरी है। आप राम मंदिर बनाओ, मस्जिद बनाओ, सब बनाओ, लेकिन बच्चों और सीखा के लिए भी तो कल करो ना।

बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनावो : खेसारी लाल यादव

इतना ही नहीं खेसारी लाल यादव ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि लिए रोजी-रोजगार भी तो दो, उसके लिए ट्रंप को वोट करेंगे हम? नहीं ना, हम तो आपको ही किए हैं. मैं अपने बयान पर कायम हूं. मेरे कहने का मतलब ये नहीं है कि मंदिर मत बनवाओ। मेरे कहने का मतलब ये है कि राम मंदिर भी बनाओ लेकिन हमारे बच्चों के भविष्य के लिए बेहतर यूनिवर्सिटी भी बनावो जिसे बच्चे शिक्षित हो सके।

खेसारी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।और इसके बारे में बाते भी हो रही है।

आपको बता दें कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव आरजेडी की टिकट पर छपरा से मैदान में है। देखने वाली बात ये है कि खेसारी अपने ही दम पर चुनाव लड़ते नजर आ रहे है । यानी कोई बड़े स्टार का उनको सपोर्ट नहीं है। अब इस बार छपरा से बाकी कौन मारता है ये देखने वाली बात है।