सूरत: उद्योगपति गोविंद ढोलकिया ने भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की

सूरत: उद्योगपति गोविंद ढोलकिया ने भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा  की
Khushbu rajput JHBNEWS टीम,सूरत 2025-11-06 18:51:08

Surat: राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया और जयंती नरोला ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक खास तोहफा देने की इच्छा जताई है। सूरत के हीरा कारोबारी गोविंद ढोलकिया विश्व कप विजेता महिला क्रिकेट टीम को हीरे के से बना सोलर पैनल देंगे। आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम ने पहली बार वनडे कप जीतकर इतिहास रच दिया है।

इस जीत पर बीसीसीआई ने टीम की खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। वहीं सूरत के उद्योगपति और राज्यसभा सांसद गोविंद ढोलकिया ने खिलाड़ियों के लिए इनाम की घोषणा की है। गोविंद ढोलकिया भारतीय महिला खिलाड़ियों को सोलर पैनल और हीरे के गहने उपहार देने की घोषण।

गोविंद ढोलकिया ने भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए करोड़ों रुपये के इनाम की घोषणा की है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला खिलाड़ियों और चयन समिति के सहयोग के लिए कुल 51 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, आईसीसी की तरफ से भारतीय महिला खिलाड़ियों को 40 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसे विश्व कप में दी गई अब तक की सबसे बड़ी राशि मानी जा रही है।